September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

CG Weather Alert | सरगुजा व बिलासपुर संभाग में भारी बारिश होने की संभावना

1 min read
Spread the love

CG Weather Alert | Possibility of heavy rain in Surguja and Bilaspur divisions

रायपुर। आगामी तीन दिनों तक सरगुजा व बिलासपुर संभाग में भारी बारिश होने की संभावना है, शेष सभी संभागों में मध्यम वर्षा हो सकती है। रविवार को सर्वाधिक वर्षा राजपुर (जिला बलरामपुर) में 09 सेंटीमीटर दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 33.6 डिग्री लखनपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

वर्षा के मुख्य आंकड़े, सेंटीमीटर में

राजपुर-9, भैयाथान, सूरजपुर -6, कापू, कटघोरा, सन्ना, दुर्ग -5, पौडी, उपरोरा 4, लालपुर थाना, लुंड्रा, भोपालपटनम, बस्तर, प्रेमनगर, धरमजयगढ़ -3, दर्री, जगदलपुर, बोड़ला -1 सेमी वर्षा हुई।

रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम

19 अगस्त को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने एवं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 डिग्री और 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

बना हुआ है सिस्टम

एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण बांग्लादेश और उसके आसपास स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और अधिक प्रबल होने की संभावना है। मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर बीकानेर, सीकर, उरई, वनस्थली, सीधी, रांची और उसके बाद निम्न दाब के केंद्र तक स्थित है। जिसके कारण प्रदेश के कई इलाके में वर्षा होने की संभावना है।

जिला – अधिकतम तापमान – न्यूनतम तापमान

रायपुर: 31.0 – 25.5

बिलासपुर: 33.4 – 26.8

पेंड्रारोड: 32.2 – 22.4

अंबिकापुर: 30.3 – 22.6

जगदलपुर: 33.3 – 25.0

दुर्ग: 30.6 – 23.0

राजनांदगांव: 31.0 – 24.5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *