September 23, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | घाट से गुजरने वाले हो जाएं सावधान, भूस्खलन के चलते सड़क पर गिरी चट्टान, रात में लग सकता है जाम

1 min read
Spread the love

केशकाल

केशकाल:- राष्ट्रीय राजमार्ग 30 केशकाल घाटी से आवागमन करने वाले राहगीर अब सावधान हो जाएं। मूसलाधार बारिश होने पर घाटी में भूस्खलन होने के चलते चट्टान गिरने लगे हैं। केशकाल घाट के मोड़ क्रमांक 2 में शुक्रवार दोपहर अचानक एक विशालकाय चट्टान उखड़कर सड़क पर आ गिरी। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन उस मार्ग से नहीं गुजर रहा था।

चट्टान गिरने की सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अत्यधिक बारिश होने के कारण चट्टान को नही हटवाया गया है। फिलहाल केशकाल पुलिस द्वारा उक्त चट्टान पर रेडियम लगा दिया गया है। एक ओर से वाहनों का आवागमन जारी है। लेकिन रात के वक्त वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की स्थिति निर्मित होने की संभावना भी बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *