BREAKING : तिल्दा जनपद पंचायत कार्यरत 2 युवती और एक श्रमिक कोरोना पॉजेटिव

Spread the love

 

तिल्दा-नेवरा । कोरोना वायरस का संक्रमण अब तिल्दा शहर के अंदर पहुँच चुका है। बुधवार सुबह 7 बजे शहर के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें दो युवतियां हैं, जो तिल्दा जनपद पंचायत कार्यालय के कर्मचारी हैं और एक पुरुष है, जो श्रमिक है। बीएमओ डॉ.आशीष सिन्हा ने इस बात की पुष्टि की है।

इनकी रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सुबह 7 बजे ही एम्बुलेंस लेकर तिल्दा पहुँच गए। तीनों मरीजों को रायपुर भेज दिया गया है। साथ ही, इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। कन्टेनमेंट जोन घोषित किये जाने की शासकीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नए मरीजों के संपर्क में आने वाले परिजनों व अन्य लोगों के सैंपल ले लिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *