September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल जनदर्शन | विधायक नीलकंठ टेकाम ने सुनी जनता की समस्याएं, कई समस्याओं का किया त्वरित निराकारण…

1 min read
Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- विगत दिनों केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद प्रत्येक सप्ताह के गुरुवार को विधायक निवास में जनदर्शन लगाने का निर्णय लिया था। जिसके तहत आज विधायक निवास में विशाल जनदर्शन का आयोजन हुआ। जिसमें समूचे केशकाल विधानसभा के विभिन्न ग्रामों से लोग अपनी अपनी मांगों व समस्याओं को लेकर विधायक से मिलने पहुंचे हैं।

इस दौरान लगभग समस्त विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में विधायक नीलकंठ टेकाम ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इनमें से अधिकांश समस्याओं का त्वरित निराकरण भी हुआ, साथ ही शेष समस्याओं का यथाशीघ्र निराकरण करने के लिए विधायक ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

बता दें कि भीषण गर्मी को देखते हुए विधायक निवास में आने वाले ग्रामीणों के लिए भोजन, पानी आदि की व्यवस्था भी रखी गई है। जहां अपनी मांगों व समस्याओं को लेकर जनदर्शन में आए लोग भोजन करने के पश्चात ही वापस अपने घरों के लिए लौट रहे हैं। विधायक की इस पहल की लोग मुक्तकंठ से प्रशंसा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *