September 20, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Weather Update | गरज-बरस के साथ छत्तीसगढ़ में बारिश होने की सम्भावना

1 min read
Spread the love

Cg Weather Update | Chance of rain with thunderstorm in Chhattisgarh

रायपुर। गरजबरस के साथ दक्षिणी छत्तीसगढ़ में बारिश होने की सम्भावना है मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रही हैCg के दक्षिणी छत्तीसग़ढ में गरजबरस के साथ बारिश होने की सम्भावना जताई जा रही है तो इस बारे में पूरी जानकारी आपको देतेहै तो बने रहिये अंत तक

मौसम विज्ञानी एपी चंद्रा के अनुसार दक्षिण बिहार के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण विस्तारित है, जिसकी वजह से शुक्रवार को एकदो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरजचमक के साथ छीटे पड़ने की संभावना है। साथ ही कुछजगह गरजचमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। वहीं वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने कीसंभावना है। साथ ही अगले 48 घंटे में प्रदेश में अधिकतम तापमान में बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

गरजबरस के साथ दक्षिणी छत्तीसगढ़ में बारिश होने की सम्भावना

वहीं, राजधानी में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने के आसार हैं और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतमतापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इसी बीच गुरुवार को राजधानी सहित प्रदेश के लैलूंगा में तीनतीन सेमी, घरघोरा, सीतापुर और कटघोरा में एकएक सेमी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस कोरबा में और न्यूनतमतापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के आकड़े

weather Update के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान राजनांदगांव को छोड़कर शेष अन्य स्थानों पर औसत से कम है। यहराजनांदगांव में दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसके अलावा माना, बिलासपुर जगदलपुर में यह तीन डिग्री कम, दुर्ग, अंबिकापुर पेंड्रा रोड में यह सामान्य औसत से दो डिग्री सेल्सियस तक कम थी।

इसके अलावा न्यूनतम तापमान कुछ क्षेत्रों में औसत से कम, तो कुछ क्षेत्रों में औसत से ज्यादा है। जगदलपुर में यह 1.2 डिग्री, बिलासपुर में 0.8 डिग्री, पेंड्रा रोड में 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि दुर्ग में 4.1 डिग्री, अंबिकापुर में 2.3 डिग्री और माना में 0.1 डिग्री सेल्सियस तक कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *