September 23, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

कोविड-19 बुलेटिन : छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोट जारी, 24 घंटो में 34 नए मामले, जानें प्रदेश में वैश्विक महामारी की स्थिति..

1 min read
Spread the love

 

रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, यहां रोजना दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर जानकारी दी। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कुल एक्टिव संक्रमितों की संख्या 454 हो गई है। जबकि अब तक कुल 626 मामलों की पुष्टि हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ पिछले 24 घंटे के भीतर कुल 34 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। साथ ही 40 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। आज बलौदाबाजार से 22, कोरिया से 8, बलरामपुर, कवर्धा, मुंगेली और बिलासपुर से 1-1 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं आज कुल 40 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। इनमें से मुंगेली से 17, कांकेर से 3, जांजगीर से 2, जगदलपुर से 3, अबिकापुर से 3, कोरिया से 2, बिलासपुर से 4 और रायगढ़ से 6 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 76446 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 73706 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 626 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 2114 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 170 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 2 की मौत हो चुकी है। वहीं 454 मरीजों का उपचार जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *