September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Chhattisgarh Weather Update | नए साल पर बारिश का अलर्ट ..

1 min read
Spread the love

Chhattisgarh Weather Update | Rain alert on New Year..

रायपुर। नया साल 2024 का स्वागत बारिश से होने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि एक जनवरी सोमवार से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होगा, विशेषकर सरगुजा संभाग व उससे लगे जिलों में बारिश का असर रहेगा। इसके बाद तीन जनवरी से बस्तर संभाग में भी बारिश का सिलसिला शुरू होगा। विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है और इसके चलते शनिवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

शुक्रवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आ रही गर्म हवाओं व नमी के चलते इन दिनों न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। रायपुर सहित कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। रायपुर का न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसी प्रकार प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

पांच जनवरी तक ऐसा ही रहेगा मौसम –

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पांच जनवरी तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और बादल छाने के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के भी आसार है। इसके बाद सात जनवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ठंड ज्यादा पड़ने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *