September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Weather Update | मिचौंग तूफान का असर, बेमौसम बरसात ने बढ़ाई किसानों की चिंता ..

1 min read
Spread the love

Cg Weather Update | Impact of Michong storm, unseasonal rain increased farmers’ worries..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम सुहाना हो गया है और इसके साथ ही ठंड बढ़ गई है। रायपुर में आज सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है। यहां मिचौंग तूफान का असर दिखाई दे रहा है।

संभावना जताई जा रही है कि अगले तीन दिन 5, 6 और 7 दिसम्बर को ऐसा ही मौसम रह सकत है और बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर में सुबह से ही हल्की बारिश के साथ ठंडी हवा चल रही है और बादल छाए हुए है।

किसानों की बढ़ी चिंता –

प्रदेश के कई जिलों में रात से हल्की बारिश शुरु हुई। बारिश से किसानों व धान खरीदी प्रभारियों की चिंता बढ़ गई है. खेतो खलिहानो में धान की फसल को नुकसान हो रहा है।

खरीदी केंद्रो व खलिहानों में रखे धान को बारिश से बचाने तिरपाल से ढंका गया है। मौसम बदलने से मौसमी बिमारी का भी खतरा बढ़ गया है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *