September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Girish Dewangan Statement | राजनांदगांव में रमन सिंह को बड़े अंतर से हरायेंगे गिरीश, मीडिया के सामने किया दावा

1 min read
Spread the love

Girish Dewangan Statement | Girish will defeat Raman Singh by a big margin in Rajnandgaon, claims in front of media

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 30 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस बाद कांग्रेस ने राजनांदगांव से डॉ. रमन सिंह के सामने खनिज निगम अध्यक्ष गिरिश देवांगन को प्रत्याशी बनाया है।

प्रत्याशियों की लिस्ट घोषित होने के बाद गिरिश देवांगन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, राजनांदगांव में रमन सिंह को बड़े अंतर से हरायेंगे। पार्टी ने मुझे राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी डॉ. रमन सिंह के खिलाफ उम्मीदवार बनाया है। मैं पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। पेशे से कृषक हूं। मेरी आजीविका का साधन खेती और किसानी है। राजनांदगांव का यह चुनाव एक किसान और किसानों के शोषक के बीच है। यह चुनाव उस डॉ. रमन सिंह के खिलाफ है जिनके 15 साल तक मुख्यमंत्री रहते प्रदेश से 15 लाख किसानों ने आत्महत्या की थी।

यह चुनाव उस रमन सिंह के खिलाफ जिन्होंने 2008, 2013 के चुनाव में किसानों से धान पर बोनस देने का वायदा कर नहीं दिया। यह चुनाव उस रमन सिंह के खिलाफ है जिन्होंने धान की कीमत 2100 रूपये देने का वायदा कर किसानों का वोट तो ले लिया लेकिन धान की न तो कीमत 2100 दिया और न ही 300 बोनस दिया।

गिरिश देवांगन ने आगे कहा कि, यह चुनाव उस रमन सिंह के खिलाफ है जो भूपेश सरकार के द्वारा 2500 में धान खरीदी का विरोध करते रहे, जिनके किसान विरोधी चरित्र के कारण भूपेश सरकार ने किसानों को 2500 देने के लिये राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू कर 9000 रूपये और 10000 रूपये प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी देना शुरू किया।

डॉ. रमन पर साधा निशाना –

कांग्रेस नेता गिरिश देवांगन ने आगे कहा कि, प्रदेश के किसानों का आर्शीवाद उनका साथ हमारे साथ है। गिरीश देवांगन किसानों के प्रतिनिधि के रूप में राजनांदगांव से चुनाव लड़ रहा है, हम बड़े अंतर से रमन सिंह को हरायेंगे। राजनांदगांव की बदहाली चुनाव में बड़़ा मुद्दा होगा। राजनांदगांव की जनता के आर्शीवाद से सांसद और तीन बार मुख्यमंत्री बने। मुख्यमंत्री बनने के बाद उसी राजनांदगांव की उपेक्षा करते रहे। मैं राजनांदगांव के समग्र विकास के लिये चुनाव मैदान में हूं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *