September 20, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

CG Congress Candidates 1st List | कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट पर बड़ा अपडेट, दिल्ली जाएंगे सीएम ..

1 min read
Spread the love

CG Congress Candidates 1st List | Big update on the list of Congress candidates, CM will go to Delhi..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सभी राजनीतिक पार्टियों की धड़कनें अब तेज हो गई हैं, क्योंकि प्रदेश में विधानसभा चुनाव को ऐलान हो गया है। वहीं अब लगातार उम्मीदवारों की सूची जारी होना शुरू हो गई है। इसी क्रम में कल दिल्ली में सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक बुलाई गई है। बैठक AICC कार्यालय में शाम 5 बजे होगी।

कयास लगाया जा रहा है कि कल CEC प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाएगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए सीएम भूपेश कल दोपहर 12 बजे दिल्ली जाएंगे। जिसके बाद वो AICC कार्यालय के बैठक में शामिल होंगे।

आपको बता दें कि प्रदेश में आचार संहिता का ऐलान तो हो गया हैं और चुनाव की तारीखों की भी घोषणा हो गई है। लेकिन अब तक कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की एक भी सूची जारी नहीं की है।

गौरतलब है कि 7 नवंबर को पहले चरणों पर 20 सीटों पर मतदान होगा, तो दूसरे चरणों पर 17 नवंबर को 70 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *