February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

CG Assembly Election 2023 | धान ख़रीदी को लेकर भाजपा कांग्रेस की ठनी

Spread the love

CG Assembly Election 2023 | BJP confronts Congress over paddy purchase

रायपुर चुनाव के नजदीक आते ही धान खरीदी के मुद्दे पर भाजपाकांग्रेस एक बार फिर आमनेसामने हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया हैकि भाजपा नहीं चाहती है छत्तीसगढ़ के किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी हो। इसीलिए मोदी सरकार ने 86 लाखमीट्रिक टन चावल के कोटे को घटाकर 61 लाख कर दिया है। इस आरोप पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार काझूठ और प्रपंच सबके सामने चुका है।

कांग्रेस सरकार किसानों से पूरा धान खरीदेगी : बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार एक भी दाना लें, लेकिन कांग्रेस सरकार किसानों से वादों के मुताबिक धानखरीदेगी। कांग्रेस ने प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य रखा है, जिसमें इस वर्ष 125 लाख मीट्रिक धान की रिकार्ड खरीदीकी जाएगी। आने वाले वर्षों में किसानों से 3,600 रुपये प्रति क्विंटल की कीमत पर धान की खरीदी होगी।

कांग्रेस की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ का किसानों ने पूरे देश में धान की सबसे ज्यादा कीमत 2,640 रुपये प्राप्त किया है। केंद्र नेसेंट्रल पुल में चावल का कोटा 86.5 लाख मीट्रिक टन से घटाकर 61 लाख कर दिया गया है, ताकि भूपेश सरकार इस बार जो 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने वाली है उसके निराकरण में राज्य ने केंद्रीय जूट कमिश्नर से 3.56 लाख गठाने खरीदने के लिए मांग पत्रदिया था, जिसको भी केंद्र ने घटा दिया है।

सच को ढंका नहीं जा सकता : मोहले

भाजपा विधायक पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर और पुन्नूलाल मोहले ने कहा है कि झूठ के पैर नहीं होते और सच को लंबे समय तक अंधेरेमें ढंका नहीं जा सकता और प्रदेश सरकार ने ही इसे साबित कर दिया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि भूपेश कैबिनेट ने माना कि भारतसरकार ही धान खरीदती है और केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर धान मक्के का उपार्जन एक नवंबर से उपार्जनकिया जाएगा।

अपने दम पर धान खरीदी का दंभपूर्ण बयान देकर कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार जिस तरह प्रदेश के किसानों को बरगलाने का कामलगातार करती रही थी, पर अब कांग्रेस का यह झूठ और प्रपंच बेनकाब हो गया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि केबिनेट के फैसले नेकांग्रेस के दावे को खोखला करार दिया है, जिसमें कांग्रेसी दावा कर रहे हैं कि वे बिना केंद्र के सहयोग के छत्तीसगढ़ में धान खरीद सकतेहैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *