September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

CG Weather Update | रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश

1 min read
Spread the love

CG Weather Update | Heavy rain in many areas of the state including Raipur

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। वहीं रात में बारिश होने के चलते सुबह से मौसम में ठंडक बनी हुई है। वहीं बारिश होने से किसान भी खुश नजर आ रहे हैं।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीते दो-तीन दिनों से प्रदेश में बारिश हो रही है। इससे मौसम सुहावना हो गया है और अधिकतम तापमान में गिरावट भी हो रही है। आने वाले कुछ दिनों तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है।

मानसून द्रोणिका बीकानेर, गुना, मंडल, रायपुर, कलिंगपटनम और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली है। एक साइक्लोन सर्कुलेशन ओडिशा और उसके आसपास 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। प्रदेश में आज कई जगहों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *