September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

48 घंटों के टोटल लॉक डाउन के बाद बाजारों में उमड़ी भीड़

1 min read
Spread the love

रायपुर। लॉक डाउन के दौरान 48 घण्टों का टोटल लॉक किया गया था। दो दिनों के बंद के बाद मंगलवार सुबह बाजार खुले। बाजारों के खुलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। खुलेआम लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते दिखे। प्रशासन की समझाइश और अपील के बाद भी कुछ लोग गंभीरता को समझ नहीं रहे हैं।

पुलिस दिख रही मुस्तैद

सुबह से ही सड़कों पर पुलिस धरपकड़ कर रही है। ताकि लोग बेवजह घर से न निकलें। बाजार में लग रही भीड़ को भी पुलिस कर्मी हटाते व समझाते दिखे। शहर के प्रमुख गोल बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग की कोई व्यवस्था नहीं दिखी। कई बाजारों में व्यवस्था के लिए डिब्बे बनाए गए हैं।

सामानों की किल्लत और मुनाफाखोरी

लॉक डाउन में आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानों को ही निर्धारित समय सीमा पर खोलने की अनुमति है। शहर के बाजारों में खासकर किराना सामानों के दाम मनमाने ढंग से लिए जा रहे हैं। कुछ सामानों का जमाखोरों ने शॉर्टेज कर दिया है। प्रशासन द्वारा जरूरी सामानों के परिवहन की छूट है। फिर भी बाजार में खपत के अनुसार माल नहीं पहुंच रहा है। मुसीबत की इस घड़ी में भी कुछ लोग मुनाफाखोरी से बाज नहीं आ रहे हैं। माचिस जैसी चीज 2-3 रुपए में बेची जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *