Cg Big News | पत्रकार परिवार सड़क दुर्घटना का शिकार, जर्नलिस्ट की हालत नाजुक, 3 की मौत, सीएम ने किया शोक व्यक्त

Spread the love

Journalist family victim of road accident, journalist’s condition critical, 3 died, CM expressed condolences

रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा पर मधुटिकरा में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे में स्विफ्ट कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। कार में सूरजपुर के पत्रकार उपेंद्र दुबे का परिवार था। वे पारिवारिक पूजा में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के बम्हनी जा रहे थे। हादसा तेज रफ्तार में कार के पेड़ में टकरा जाने के कारण हुआ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर के पत्रकार उपेंद्र दुबे का पारिवारिक पूजा में शामिल होने बम्हनी जा रहे थे। वह सूरजपुर से देर रात रवाना हुए थे, जिस स्वीफ्ट कार में परिवार सवार था। वह बम्हनी के मधुटिकरा के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

हादसे से शोक में डूबा सूरजपुर –

हादसे में पत्रकार उपेंद्र दुबे की मां मानमती दुबे (70 वर्ष), उपेंद्र दुबे की पत्नी देव रुपी दुबे (55 वर्ष) और उनके पुत्र नवीन दुबे की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल पत्रकार उपेंद्र दुबे को अंबिकापुर स्थित जीवन ज्योति अस्पताल भर्ती कराया गया है। हादसे से सूरजपुर में शोक है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुःख –

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क दुर्घटना में सूरजपुर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे के परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन सरगुजा को उपेंद्र दुबे के इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *