Chhattisgarh | राजस्थान जेल में बंद मिली लुटेरी दुल्हन, छत्तीसगढ़ की पुलिस कर रही थी तलाश, ट्वीस्ट के लिए पढ़ें पूरी खबर …

Spread the love

 

बिलासपुर। जिस लूटेरी दुल्हन की तलाश बिलासपुर पुलिस कर रही थी, वो राजस्थान के जेल में बंद मिली। पुलिस ने अब लुटेरी दुल्हन के दो बेटों को गिरफ्तार किया है। बिलासपुर में खाद्य विभाग से रिटायर हुए कर्मचारी से साल 2016 शादी करने वाली आशा शर्मा नाम की महिला शादी के बाद लाखों कैश, गहने और कार लेकर फरार हो गयी थी।

इस मामले में मुंशीलाल ने बिलासपुर के सरकंडा थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस की टीम जब तक महिला तक पहुंचती तब तक लूटेरी दुल्हन ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में और भी कई दुल्हे को लूटकर फरार हो गयी।

बिलासपुर ने शनिवार को सागर से लूटेरी दुल्हन के दो बेटों को किया है। दोनों के पास से कार, चेक बुक और मोबाइल बरामद किया गया है। दरअसल लुटेरी दुल्हन का शिकार बने मुंशीलाल का पत्नी की मृत्यु के बाद शादी के विज्ञापन के जरिये आशा शर्मा से संपर्क में आया था। दोनों ने 4 अप्रैल 2016 को शादी की थी। शादी के बाद करीब दो साल मुंशीलाल के साथ आशा रही। आशा शर्मा ने जाल में फंसाते हुए मुंशीलाल से 13 लाख 70 हजार कैश, गहने और कार ठग लिये और फरार हो गयी। इस मामले में 2018 में मुंशीलाल ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज करायी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *