Cg Night Curfew | छत्तीसगढ़ में आज रात लगेगा नाईट कर्फ्यू ?, इसे लेकर आया बड़ा बयान, पढ़िये पूरी खबर

Spread the love

 

रायपुर। क्या छत्तीसगढ़ में नाइट कर्फ्यू लगने वाला है क्या अब हमें भी लॉकडाउन का तीसरी बार से सामना करना पड़ेगा। ऐसे तमाम सवाल आम आदमी के जेहन में इन दिनों चल रहे हैं।

वैसे तो दिल्ली, भोपाल सहित कई शहरों में ओमिक्रोन या फिर कोरोना कह लीजिए के चलते नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया। अब छत्तीसगढ़ में भी सोशल मीडिया में नाइट कर्फ्यू लगने को लेकर अटकलें तेज है। कई व्हाट्सएप ग्रुपों में दावे किए जा रहे हैं कि आज रात से छत्तीसगढ़ में भी नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता हैं।

अब इसे लेकर छत्तीसगढ़ गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू का बयान सामने आ गया हैं। उन्होंने निजी वेबसाइट को बताया है कि छत्तीसगढ़ में फिलहाल नाइट कर्फ्यू लगाने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि प्रदेश में कोरोना के मामले अभी कम है। वही, आगे चलकर यदि जरूरत पड़ती है तो सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *