April 19, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Accident In CG | 2 महिला की मौके पर मौत, 7 महिलाएं घायल, धरना प्रदर्शन से लौटने के दौरान बड़ा हादसा

Spread the love

 

कोण्डागांव। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर रायपुर से लौट रहे एक स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हुआ है। ट्रक से जोरदार टक्कर में कई महिलाएं घायल हो गई। वहीं दो की मौत की खबर है।

बताया जा रहा है कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियागांव के पास देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़ी ट्रक से जा भिड़ी हादसे में हादसे में 2 महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि 7 महिलाएं घायल है।

स्कॉर्पियो में सवार सभी महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बताएं जा रहे हैं जो रायपुर में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल हुए थे। वहीं बुधवार देर रात स्कॉर्पियो में सवार होकर बीजापुर लौट रहे थे। कोतवाली पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। वहीं घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *