April 20, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

CG ACCIDENT BREAKING | सवारी से भरी तेज रफ्तार रैंबो बस पलटी, बड़ा हादसा, दर्जन भर से ज्यादा बुरी तरह घायल

Spread the love

 

लोरमी। लोरमी से एक सड़क हदासे की खबर सामने आई है। सवारी से भरी रेम्बो बस पलट गई है। बस लोरमी से डिंडौरी की ओर जा रही थी। मामला लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हेघोरी का है।

मिली जानकारी के अनुसार, लोरमी से डिंडौरी की ओर बस जा रही थी। अचानक सामने से तेज रफ्तार पिकअप के अजाने से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की हादसे में करीब 12 लोग बुरी तरह घायल हो गये है। आस-पास के लोगो ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 से लोरमी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों का ईलाज जारी है। लोरमी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *