September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

स्त्री रोग विशेषज्ञों के राष्ट्रीय संगठन फॉक्सी FOGSI के पुलिस परिवार की महिलाओं में कैंसर जागरूकता अभियान चलाया

1 min read
Spread the love

@thenewswave.com महिला दिवस के अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञों के राष्ट्रीय संगठन फॉक्सी FOGSI के पुलिस परिवार की महिलाओं में कैंसर जागरूकता और प्रारंभिक अवस्था में संभावित कैंसर को पहचाने जाने के देशव्यापी आव्हान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी अनूठा आयोजन हुआ।

देश के हर राज्य के सभी जिला और संभाग स्तरीय स्त्री रोग विशेषज्ञों ने मिलकर पुलिस परिवार की महिलाओं में संभावित कैंसर की जांच और उसकी प्रारंभिक पहचान के बारे में एक बड़ा शैक्षणिक कैंप और जांच शिविर का आयोजन पुलिस प्रशासन ,जिला चिकित्सा अधिकारी और उनके समस्त स्टाफ के सहयोग से किया गया. राज्य स्तर पर स्त्री रोग संगठनों की ओर से डॉ आशा जैन और पुलिस प्रशासन की ओर से एआईजी मयंक श्रीवास्तव इसके मुख्य सूत्रधार रहे.

शिविर की विस्तृत जानकारी देते हुए डॉ आशा जैन ने बताया कि प्रदेश के आठ संभाग मुख्यालयों और जिला अस्पतालों रायपुर बिलासपुर दुर्ग भिलाई रायगढ़ कोरबा राजनांदगांव अंबिकापुर महासमुंद और जगदलपुर के स्त्री रोग विशेषज्ञों ने इसमें अपनी मानद सेवाएं दी और इन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम स्थानीय पुलिस प्रशासन ने किया .पिछले 20 दिनों से चली आ रही इस वृहद कैंप की तैयारी को मूर्त रूप देने में 8 जिलों के पुलिस प्रशासन और राज्य व जिला इकाइयों के 120 सदस्यों ने महती भूमिका निभाई और करीब अट्ठारह सौ पुलिस परिवार की महिलाओं की प्रारंभिक जांच की गई और करीब 450 महिलाओं के कैंसर के अति प्रारंभिक लक्षण की संभावनाओं को देखते हुए उनके स्क्रीनिंग सैंपल लिए गए जो आगे जांच के लिए भेजे जाएंगे. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और फॉक्सीFOGSI के आव्हान को सार्थक करते हुए आज स्त्री रोग विशेषज्ञों ने पुलिस परिवार की महिलाओं पर विशेष फोकस करते हुए उन्हें महिलाओं में विशेष रूप से होने वाले कैंसर की जागरुकता के बारे में स्वयं जांच और लक्षणों के प्रारंभ प्रारंभिक लक्षणों की पहचान के बारे में बताया .

पूरे दिन चले इस आयोजन में राज्य पुलिस प्रमुख  दुर्गेश माधव अवस्थी और संचालक स्वास्थ्य सेवाएं  नीरज बंछोड़ की प्रमुख सहयोगात्मक भूमिका रही.

राज्य स्तर की आयोजन समिति में डॉक्टर तबस्सुम दल्ला डॉक्टर मोनिका पाठक (रायपुर) डॉक्टर संगीता जोगी डॉ कविता बब्बर (बिलासपुर ) डॉक्टर संगीता कामरा डॉक्टर मीना नायक (भिलाई दुर्ग) डॉ रश्मि गोयल डॉ साहू (रायगढ़) डॉक्टर गुलशन और डॉक्टर अन्नपूर्णा बोर्डे( कोरबा) डॉक्टर मीना आर्मो(राजनांदगांव) डॉक्टर शिप्रा श्रीवास्तव डॉक्टर लता गोयल और डॉक्टर जेपी साहू विभागाध्यक्ष अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज, डॉक्टर ज्योति कलकोटी (महासमुंद )डॉ शांति पांडे और मोनिका जिंदल जगदलपुर सहित सभी स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रमुख रूप से शामिल हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *