September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Election Breaking | 15 नगरीय निकायों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, लागू की गई आचार संहिता

1 min read
Spread the love

 

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 15 नगरीय निकायों में चुनाव की तारीखों के ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही निर्वाचन क्षेत्र में आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंंस में बताया कि प्रदेश के चार नगर निगम, पांच नगर पालिका, छह नगर पंचायत में चुनाव सहित अलग-अलग जिलों के 17 वार्डों में उपचुनाव होगा। राज्य के कुल दस जिलों में चुनाव होगा। 20 दिसंबर को मतदान होगा वहीं 23 दिसंबर को मतगणना होगी।

बैलेट पेपर से होगा चुनाव –

छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव बैलेट पेपर से होगा और इस बार भी नोटा का प्रावधान भी लागू रहेगा। निकाय चुनाव के लिए कुल एक हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निर्वाचन की अधिसूचना 27 नवंबर से जारी हो जाएगी। 27 नवंबर को नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। नाम वापसी की आखिरी तारीख 3 दिसंबर होगी। मतदान 20 दिसंबर को सुबह 8 से 5 बजे तक होगा।

प्रदेश में यहां होंगे चुनाव –

नगर निगम- 4
नगर पालिका- 5
नगर पंचायत- 6
उप चुनाव – 17 वार्डों में

प्रदेश के 15 शहरों में आम चुनाव कराया जाएगा। इनमें नगर पालिका निगम बिरगांव, भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा का चुनाव मुख्य है। उसके अलावा नगर पालिका सारंगढ़, बैकुंठपुर, शिवपुर चरचा, जामुल और खैरागढ़ में नई शहरी सरकार चुना जाना है। प्रेमनगर, मारो, नरहरपुर, कोंटा, भैरमगढ़ और भोपालपट्टनम नगर पंचायतों में भी आम चुनाव होगा।

इन शहरों में पार्षदों का उप चुनाव –

इन्हीं तारीखों पर कुछ शहरों में वार्डों का उप चुनाव कराया जाना है। यह सीटें पार्षदों के निधन आदि से खाली हुई हैं। उप चुनाव वाले शहरों में बिलासपुर, रायगढ़ और राजनांदगांव नगर निगम भी शामिल हैं। उसके अलावा गोबरा नवापारा, थान-खम्हरिया, बेमेतरा, कोंडागांव और बड़े बचेली नगर पालिका में उपचुनाव होना है। नगर पंचायत बसना, कुरूद, मगरलोड, उतई, देवकर और केशकाल के वार्डों में भी उप चुनाव सम्पन्न कराए जाने हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *