September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Naxsal | नक्सलियों का सेक्शन कमांडर मारा गया, DRG और माओवादियों की छोटे डोंगर में मुठभेड़

1 min read
Spread the love

 

नारायणपुर। छोटे डोंगर थाना क्षेत्र में डीआरजी व नक्सलियों की मुठभेड़ में नक्सलियों का सेक्शन कमांडर मारा गया। मृत माओवादी की पहचान कंपनी नं0 06 के प्लाटून नं0 01 का कमांडर साकेत के रूप में हुई है। उस पर 10 लाख का इनाम था। साकेत नरेटी कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के बुधाकुरसे गांव का रहने वाला था। जवानों ने सर्चिंग जारी रखी है। नारायणपुर एसपी जी.एस. जेसवाल ने इस घटना की पुष्टि कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार डीआरजी का बल एरिया डॉमिनेशन हेतु निकला था। जब बहकेर के जंगल बल पहुंचा तो पहाड़ी में पहले से बड़ी संख्या में बैठे नक्सलियों ने पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दिया। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की फायरिंग रुकने पर पुलिस बल के द्वारा क्षेत्र की सर्चिंग की गई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *