Cg Food Poisoning | बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग उल्टी-दस्त से हुए पस्त, सरपंच के घर दशगात्र कार्यक्रम में खाया खाना, 100 से ज्यादा बीमार

Spread the love

 

महासमुंद। जिले के पिथौरा ब्लॉक के अंन्शुला गांव में बीते दिन लगभग 200 लोग फूड पॉइज़निंग के शिकार हो गए थे, जिसके बाद बड़ी संख्यां में बीमारी से पीड़ित लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। अब इनमें से लगभग सभी लोग स्वस्थ होकर घर चले गए है। वहीं कुछ लोगों का इलाज चल रहा है।

महासमुंद सीएमएचओ नंद किशोर मंडापे ने बताया कि ग्राम अंशुला में एक कार्यक्रम में भोजन करने के बाद लगभग 200 लोग बीमार हो गए थे। इस दौरान उल्टी, दस्त की शिकायत को लेकर बड़ी संख्यां में लोग अस्पताल पहुंचे थे। पिथौरा में करीब 50 मरीज, साकरा में भी बड़ी संख्यां में मरीज भर्ती हुए थे। इनमें से लगभग सभी लोग इलाज कराकर चले गए है। वहीं कुछ लोगों का अभी भी इलाज करा रहे है। स्वास्थ्य विभाग ने पीड़ितों के घरों में भी जाकर उनका इलाज किया।

आपको बता दें कि पिथौरा अंन्शुला गांव में सरपंच गीतांजली साहू की सासू मां का देहांत हो गया था। जिसका आज दशगात्र कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आस-पास के गांव के बच्चे और ग्रामीण पहुंचे थे। दशगात्र कार्यक्रम में भोजन करने के बाद उनकी तबियत बिगड़ गई, बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग उल्टी-दस्त करने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *