Cg News | दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, घटना के बाद ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी

Spread the love

 

बेमेतरा। जिले से दर्दनाक हादसे की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक साजा इलाके में आज दीवार गिरने से मौके पर दो बच्चों की मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना के बाद तत्काल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद तीन में से दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया और एक के गंभीर रूप से घायल होने पर रायपुर रेफर कर दिया गया है।

बताया गया कि मृतकों में एक लड़की और एक लड़का है, जिनकी उम्र 5 साल और 9 साल है। इस घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसर गया है। वहीं, साजा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *