मैनपाट महोत्सव के दौरान 139 अरब 89 करोड़ 82 लाख राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री

अम्बिकापुर 28 फरवरी 2020

मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य एवं खाद्य योजना आर्थिक सांख्यिकी एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में 29 फरवरी को अपरान्ह 2ः30 बजे से आयोजित किया जाएगा।

मैनपाट महोत्सव के उद्घाटन समारोह 29 फरवरी को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा सरगुजा जिले के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्य किया जायेगा। 10 विकास कार्यों के लोकार्पण में 39 अरब 26 करोड़ 26 लाख रुपये की राशि का प्रावधान है। 53 लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यों में 100 अरब 63 करोड़ 56 लाख रूपये की राशि का प्रावधान है। इस तरह कुल 63 विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन में कुल 139 अरब 89 करोड़ 82 लाख रूपये की राशि का प्रावधान है।

मैनपाट महोत्सव के दौरान कुल 1 हजार 450 पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से संबंधित सामग्री का वितरण किया जाएगा।