April 20, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Big Breaking | अभिनेत्री का निधन, बालिका वधू फेम एक और ऐक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा, शोक में डूबी इंडस्ट्री

Spread the love

 

मुंबई। दिग्गज अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का 75 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। वे कई महीनों से अस्वस्थ थीं और 2020 में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक भी हुआ था।

तीन बार की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का आज सुबह 75 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह दूसरे ब्रेन स्ट्रोक से उत्पन्न जटिलताओं से जूझ रहीं थीं। सुरेखा सीकरी ने अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरुआत फिल्म किस्सा कुर्सी का से 1978 में की थी। उन्होंने तमस (1988), मैमो (1995) और बधाई हो (2018) में अपनी भूमिकाओं के लिए तीन बार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता।

उन्होंने प्राइमटाइम सोप ओपेरा बालिका वधू में अपने प्रदर्शन के लिए जानी गई। आयुष्मान खुराना-स्टारर बधाई हो में उनके प्रदर्शन ने काफी प्रशंसा हुई थी। उन्हें आखिरी बार नेटफ्लिक्स एंथोलॉजी घोस्ट स्टोरीज में निर्देशक जोया अख्तर की लघु फिल्म में देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *