Cg Breaking | शादी के 4 दिन बाद दुल्हन की मौत, पति के छाती पर आकर बैठा सांप, सुबह पत्नी की बिगड़ी तबीयत, जानिए पूरा मामला …

Spread the love

 

धमतरी। शादी के महज 4 दिन बाद ही दुल्हन की मौत हो गई। नव-विवाहिता के सभी सपने धरे के धरे रह गए और वह मौत की नींद सो गई। बताया गया कि दुल्हन की मौत सांप काटने से हुई है। अब तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

दरअसल, धमतरी जिला अंतर्गत 4 दिन पहले ही ग्राम मौरीकला में धारणी साहू दुल्हन बन कर आई थी। दूल्हे यश साहू के साथ उसका विवाह 3 जुलाई को संपन्न हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात यश व धारणी के कमरे में जहरीला सांप घुस आया। सांप यश की छाती पर आकर बैठ गया, जिसे उसकी पत्नी धारणी ने हटा दिया। इसके बाद दोनों वापस सो गए, लेकिन सुबह धारणी की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, इस मामले में लोगों का कहना है कि सांप काटने से दुल्हन की मौत हो गई। वही पैर में सांप काटने के निशान भी बताए जा रहे हैं, लेकिन इस मामले में पुलिस अपने तरीके से जांच कर रही है। बुधवार को बहुत रात हो जाने की वजह से गुरुवार की सुबह पीएम किया गया है, जिसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

बहरहाल, मामले में कुरूद थाना प्रभारी रामनरेश सिंह सेंगर ने बताया कि नवविवाहिता की मौत हो गई है। वही, सांप काटने की आशंका है। शार्ट पीएम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता नही चल पा रहा है, जिसके चलते पीएम के लिए महिला का शव मेडिकल कॉलेज रायपुर भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण साफ हो पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *