Cg Breaking | बिजली तार के चपेट में आने से दुकान मे बैठी गर्भवती महिला की मौत, खुशियों से पहले परिवार में मातम

Spread the love

 

कवर्धा। बिजली तार के चपेट में आने से दुकान मे बैठी गर्भवती महिला की मौत हो गई। इस घटना में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई हैं।

बता दे कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के साधना नगर में शुक्रवार देर रात हड़कंप मच गया, दुकान में बैठी गर्भवती महिला बिजली तार की चपेट में आ गई। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। वही, सूचना के बाद भी लापरवाह बिजली विभाग के कर्मचारी नही पहुंचे। आक्रोशित परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया हैं। मृतक महिला का नाम ईश्वरी चतुर्वेदी हैं।

वही, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया हैं, जिसके बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे से चतुर्वेदी परिवार पूरी तरह से टूट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *