September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Chhattisgarh | कोरोना से ठीक हुए तो ब्लैक फंगस ने जकड़ा, 2 महिला सहित 3 भर्ती, प्रदेश के इस जिले में कहर

1 min read
Spread the love

 

बिलासपुर। प्रदेश में लगातार ब्लैक फंगस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामले में बिलासपुर के सिम्स में 2 महिलाओं सहित 3 मरीजों को भर्ती किया गया है। इसमें दो मरीजों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। तीनों ही कोरोना संक्रमित होने के बाद ठीक हो गए थे। इसके बाद उन्हें दिक्कत शुरू हुई।

दरअसल, ब्लैक फंगस को लेकर शासन के निर्देश पर प्रशासन अलर्ट पर है। ब्लैक फंगस से प्रभावित मरीजों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है इसी कड़ी में आज तीनों नए मरीजों को सिम्स लाया गया है। इसमें रतनपुर की 40 वर्षीय महिला, गौरेला पेंड्रा जिले की 35 वर्षीय महिला और जांजगीर अकलतरा के 50 वर्षीय पुरुष शामिल है।

सिम्स प्रबंधन ने बताया कि, इनका उपचार शुरू कर दिया गया है। वहीं स्थिति को देखते हुए मरीजों के बढ़ने की भी आशंका सिम्स प्रबंधन ने जताई है। गौरतलब है कि जिले में इससे पहले ब्लैक फंगस के दो और मरीजों की पहचान हुई है, जिनका उपचार रायपुर के एम्स में चल रहा है। वही बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही और जांजगीर जिले से 3 नए मामलों के सामने आने के बाद अब प्रशासन की चिंता और बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *