April 19, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Chhattisgarh | 5वीं का बच्चा देगा 10वीं की परीक्षा, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दी अनुमति, जानियें वजह

Spread the love

 

दुर्ग | छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 5वीं के बच्चें को 10वीं की परीक्षा देने की अनुमति दी है। बच्चें का नाम लिवजोत सिंह अरोड़ा है, जो महज 11 वर्ष की उम्र में 10वीं की परीक्षा दिलाने वाला है| अपने में यह आश्चर्य की बात है| बच्चे का IQ 16 साल के अनुसार पाया गया है|

दुर्ग-भिलाई प्रदेश ही नहीं देशभर में एजुकेशन हब के नाम से जाना जाता है। यहां देशभर से लोग पीईटी-पीएमटी सहित कई प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी के लिए छात्र-छात्राएं आते हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लिवजोत सिंह अरोड़ा नामक छात्र को म​हज 11 साल की आयु में 10वीं की परीक्षा देने की अनुमति दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, लिवजोत सिंह अरोड़ा का दुर्ग जिला अस्पताल में IQ टेस्ट टेस्ट करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट में बच्चे का IQ 16 साल के अनुसार पाया गया। इस बात की जानकारी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल को है, जिसके बाद उसे 10वीं की परीक्षा देने की अनुमति मिल गई है| लिवजोत सिंह अरोड़ा अभी कक्षा पांचवी का छात्र है।

ज्ञात हो कि साल 2013 में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12 साल के बच्चे को भी ऐसी ही अनुमति दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *