September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

OMG | प्यार में बेवफाई नामंजूर, गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को बीच सड़क में तलवार से काटा, सनसनीखेज मामले से सहम गए लोग

1 min read
Spread the love

 

डेस्क | एक गर्लफ्रेंड को उसके बॉयफ्रेंड का प्यार में बेवफाई करना बिल्कुल नागवार गुजरा| इसके बाद जो उसने किया उसे देखकर सभी की रुह कांप उठी| जिस इंसान ने भी देखा तो सिर्फ इतना कहा कि ये तो सिर्फ काल्पनिक कहानियों में ही होता है| आंध्र प्रदेश राज्य से यह सनसनीखेज मामला सामने आया है|

ये मामला राज्य के पश्चिम गोदावरी के कोवूर का है, जहां लड़की ने तलवार से प्रेमी को सरेआम बीच सड़क पर मौत के घाट उतार दिया| ये निर्मम हत्या सोमवार शाम को जिले के कोव्वुर क्षेत्र में कपावाराम और धर्मावरम गांवों के बीच एक व्यस्त सड़क पर हुई| लोग शाम के वक्त अपने दफ्तरों से वापस आते हैं ऐसे में सड़क पर काफी भीड़ भी थी|

तभी एक युवती ने बाइक चलाते हुए आ रहे बॉयफ्रेंड को तलवार से काट दिया| सूत्रों के अनुसार, उस वक्त लड़की को तलवार पकड़े और फोन पर बातें करते हुए देखा गया था| बॉयफ्रेंड की हत्या के बाद वह घटनास्थल से फरार नहीं हुई| बल्कि पुलिस के आते ही उसने सबके सामने आत्मसमर्पण कर दिया| मृतक की पहचान 22 वर्षीय टाटाजी नायडू के रूप में हुई है| वह थडेपल्लीगुडेम का रहने वाला है, जबकि लड़की 21 साल की पावनी मलाकापल्ली गांव की रहने वाली है|

पश्चिम गोदावरी के एसपी के. नारायण नाइक ने बताया कि लड़की और लड़का दोनों इंटरमीडिएट स्कूल के दिनों से ही रिलेशनशिप में थे और वे लिव इन में भी थे| हाल ही में लड़के ने लड़की को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था और उससे शादी करने के लिए तैयार नहीं था| उन्होंने आगे बताया कि साथ ही वह लड़की को पैसों के लिए भी परेशान कर रहा था| इस सबसे तंग आकर लड़की ने उसे खत्म करने का फैसला किया और इस वारदात को अंजाम दिया| फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है| साथ ही युवती को हिरासत में ले लिया गया है और मामला दर्ज कर जांच की जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *