September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

CG BIG BREAKING | शासकीय स्कूल में बालक की लाश मिलने से हड़कंप, पुलिस व डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची, दहशत में लोग

1 min read
Spread the love

 

दुर्ग | शासकीय स्कूल के छत में नाबालिग बालक की लाश मिली| शासकीय स्कूल में लाश मिलने से हड़कंप मच गया| शासकीय स्कूल में हत्या की खबर गाँव में तेजी से फैली| पुलिस को मामले की जानकारी दी गई| पुलिस की टीम शासकीय स्कूल पहुंच चुकी है| शासकीय स्कूल की छानबीन की जा रही है|

क्या है पूरा मामला –

पुलगांव थाने के अंतर्गत बस्ती में शासकीय प्राथमिक शाला स्थित है| आज दोपहर करीब 2 बजे बस्ती में हड़कंप मच गया जब गाँव के बालक की लाश छत पर मिली| मृतक बालक का नाम दानेश्वर साहू (14 वर्ष) है| बालक का शव देख हत्या का अंदाजा लगाया जा रहा है| लोगों ने पुलिस को घटना की सुचना दी|

पुलिस बल पुलगांव पहुंची –

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची| वही, शव का पंचनामा कर उसे मर्चुरी में रखवा दिया गया है| पुलिस आस-पास लोगों से पूछताछ कर रही है| दिन-दहाड़े बालक की हत्या जैसे वारदात से लोग सकते में है| वही, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है| उन्हें यकीन नही हो रहा है कि उनका राज-दुलारा अब इस दुनिया में नही रहा| साथ ही संदेह के आधार पर मृतक के दोस्तों को थाने ले जाया गया है, जहाँ उनसे पूछताछ होगी|

सीएसपी विवेक शुक्ला ने बताया –

इस पूरे मामले में सीएसपी विवेक शुक्ला ने कहा कि शव को छत से उतरवा लिया गया है और मर्चुरी भेजा गया है| वही, लोगों से पूछताछ हो रही है| FSL और डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर मौजूद है| प्रथम दृष्टी में मामला हत्या का लग रहा है|

दिन-दहाड़े हत्या से कोहराम –

बहरहाल, पुलिस जाँच कर रही है और इलाके में तनाव का माहौल है| मासूम बालक की हत्या आखिर क्यों की गई है इसकी बिलकुल जानकारी नही है| पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है| इसके बाद मामले में और प्रकाश आएगा| देखना होगा पुलिस इस मामले में कब सफलता हासिल करती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *