September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

OMG | उद्योगपति रतन टाटा को मुंबई पुलिस ने भेजा E-Challan का भेजा मैसेज, कार किया जब्त, हरकत में आ गए Tata Group के अधिकारी

1 min read
Spread the love

 

मुंबई | उद्योगपति रतन टाटा का चालान कट गया| जीं, हाँ रतन टाटा का चालान.. सोचकर हैरानी होती है ना ? हालांकि रतन टाटा इसमें खुद से कहीं भी शामिल नहीं थे, गलती किसी और की थी और चालान रतन टाटा के पास पहुंच गया| मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का चालान भेज दिया|

क्या है पूरा मामला –

पूरा मामला हैरत में डालने वाला है, हालांकि बाद में अधिकारियों ने साफ किया कि ऐसा सिर्फ एक गलतफहमी के कारण हुआ| हुआ यूं कि टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा को मुंबई पुलिस ने E-Challan का मैसेज भेजा था| मुंबई पुलिस ने उन पर ट्रैफिक नियमों का उल्‍लंघन करने का आरोप लगाया था| ऐसा चालान पहुंचने पर Tata Group के अधिकारी हरकत में आ गए| रतन टाटा ने अपने जुर्माने के मैसेज पर हैरानी जताई|

इसके बाद टाटा ग्रुप के अधिकारियों ने Mumbai Police से इस मामले पर बात की| अधिकारियों ने मुंबई पुलिस को बताया कि उनकी कार ने तो कभी ट्रैफिक नियमों की अनदेखी नहीं की है| इसके बाद मुंबई पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई| इसके बाद जो सामने आया वह चौंकाने वाला था|

मुंबई पुलिस ने जांच में बताया कि एक महिला रतन टाटा की कार की नंबर प्‍लेट का इस्‍तेमाल कर रही थी| दरअसल, उसे एक ज्‍योतिषी ने बताया था कि वह एक खास नंबर की प्‍लेट का इस्‍तेमाल करे| पुलिस के मुताबिक, महिला को यह नहीं पता है कि वह रतन टाटा की कार की नंबर प्‍लेट लगाकर घूम रही है|

पुलिस ने बताया कि रतन टाटा की टीम के मुताबिक उनकी कार चालान वाली जगह से गुजरी ही नहीं थी| इसके बाद पुलिस ने हर उस जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगाल डाले, जहां उस नंबर वाली गाड़ी ने ट्रैफिक नियमों का उल्‍लंघन किया था| काफी जांच के आखिर में उस गाड़ी का पता चल गया|

मुंबई पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ IPC की धारा-420, 465 और सेंट्रल मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है| आरोपी महिला अंक ज्‍योतिष पर विश्‍वास करने के चक्‍कर में सलाखों के पीछे पहुंच गई है| दरअसल, अपनी गाड़ी के नंबर के साथ छेड़छाड़ करना अपराध है|

मुंबई पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक नियम के उल्‍लंघन का मामला वर्ली इलाके का था| आरोपी महिला की कार मेसर्स नरेंद्र फॉरवर्ड प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर रजिस्टर है| पुलिस ने माटुंगा पुलिस स्टेशन में कार को जब्त कर लिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *