September 23, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

BIG BREAKING | UK से लौटने वाले 4 मरीज कोरोना पॉजिटिव, भारत में मिला CORONA का नया स्ट्रेन, छत्तीसगढ़ में अलर्ट

1 min read
Spread the love

 

रायपुर। UK से लौटने वाले 4 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनसे संपर्क में आए 4 अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। छत्तीसगढ़ में भी कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा बना हुआ है|

बता दे कि छत्तीसगढ़ सरकार UK से आयें नए कोरोना स्ट्रेन को लेकर अलर्ट हो गई है| UK से लौटने वाले 4 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं इनसे संपर्क में आए 4 अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी के सैंपल नए वेरियंट की जांच के लिए पूणे भेजा गए हैं। अभी 5 लोगों के सैंपल रिपोर्ट आना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 65 लोग UK से वापस लौटे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कोरोना के नए स्ट्रेन के मरीजों को अलग से आइसोलेट किया जाएगा। इसके लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर से बातचीत हुई है। एम्स ने 350 बेड रिजर्व किए हैं। इस दौरान मंत्री ने केंद्र सरकार से अपील की है कि UK के साथ-साथ उससे लगे हुए अन्य देशों से भी आने वाले लोग इसकी सूचना राज्य सरकार के साथ साझा करें। वहीं उन लोगों को भी ट्रेस किया जा सकेगा। वहीं खतरे से निपटने में मदद होगी।

वही, भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन का पता चलने के बाद हड़कंप मच गया है| 6 लोगों की कोरोना संक्रमित रिपोर्ट में यूके के वैरिएंट जीनोम के बारे में पता चला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। सभी मरीजों को आइसोलेट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *