September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Raipur Breaking | नाले में मिला नवजात का तैरता शव, पुलिस मौके पर मौजूद, राजधानी के इस क्षेत्र का मामला

1 min read
Spread the love

 

रायपुर | राजधानी के भाठागांव क्षेत्र के नाले में नवजात का शव मिला| नवजात का शव मिलने से इलाके में हडकंप मच गया है| नवजात का शव लोगों ने नाले में तैरते देखा| तुरंत इसकी सुचना पुलिस को दी गई|

बता दे कि यह पूरा मामला रायपुर के भाठागांव रावतपुरा कॉलोनी जाने वाले मार्ग का है| यहाँ नाले में नवजात का तैरता शव देख लोग हैरान रह गये| वार्ड पार्षद सतनाम सिंह पनाग ने पुलिस को तत्काल सूचित किया| देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई|

जानकारी के बाद मौके पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस पहुंची| नवजात शिशु के शव को नाले से बाहर निकालकर पुलिस अपने साथ ले गई| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा| अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी ने अपना गुनाह छुपाने के लिए गर्भपात के बाद शिशु का शव नाले में फेंक दिया| पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *