September 20, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Chhattisgarh Breaking | बीजापुर में IED ब्लास्ट, 2 ग्रामीण गंभीर, सिविलियन टाटा सूमो वाहन के उड़े परखच्चे, देखें घटनास्थल की तस्वीरें..

1 min read
Spread the love

 

बीजापुर । जिले के बासागुड़ा-तर्रेम के बीच नक्सलियों ने बड़ा आईडी ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट में सिविलियन की सूमो वाहन के परखच्चे उड़ गए है।

जानकारी के अनुसार, बासागुड़ा थानाक्षेत्र के तर्रेम के बीच राजपेटा के नज़दीक नक्सलियों ने आईडी प्लांट किया था, जिसकी चपेट में सिविलियन की टाटा सूमो वाहन आ गई।

इस हादसे में सूमो सवार 2 ग्रामीण ग्रामीण घायल हुए है, जिनके नाम मोहम्मद इकबाल और बलराम प्रधान हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बासागुड़ा लाया जा रहा है। SP कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *