जर्नलिस्ट अनवर हुसैन –
सुकमा । छत्तीसगढ़ में 1 दिसम्बर से धान खरीदी की शरुवात होने वाली है। कल देर शाम ओड़िसा सीमा पर अवैध धान परिवहन करते हुए प्रशासन ने पिकअप वाहन को पकड़ा और 50 बोरा धान जब्त किया गया।
बता दे कि कलेक्टर विनीत नंदनवार के मार्गदर्शन में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने अवैध धान परिवहन करते पिकअप को चेकपोस्ट पर धर दबोचा एवं सख्त कार्यवाही की।
कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी शासन का अतिमहत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए जिले में अवैध धान के संग्रहण एवं परिवहन को लेकर शासन एवं प्रशासन की निगरानी है। आगामी 01 दिसम्बर से प्रारम्भ होने वाली धान खरीदी में कृषकों को कोई नुकसान ना हो इसलिए जिला अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे हैं।