Big Breaking | महिला जज ने लगाई फांसी, सरकारी आवास में साड़ी से लटका मिला शव, ख़बर से हड़कंप, Chhattisgarh Big News…

Spread the love

 

मुंगेली । मुंगेली की जिला सत्र न्यायधीश कांता मार्टिन का शव फाँसी लगे हालत में उनके शयन कक्ष में बरामद हुआ है।

बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय मार्टिन अकेली रहती थी, उनके पति की करीब डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी। आज सुबह जब देर तक जिला सत्र न्यायधीश के बंगले का दरवाजा नही खुला तब सीजीएम ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस कप्तान अरविंद कुजूर मौके पर पहुँचे। पुलिस ने खिड़की को खोला तो मार्टिन पंखे से लटकी पाई गई।

विदित हो कि मुंगेली जज बँगले में जज की आत्महत्या करने की यह दूसरी घटना है। पूर्व में भी एक महिला जज ने अग्नि स्नान कर आत्महत्या की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *