September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Chhattisgarh | ASI पर दर्ज हुई एफआईआर, वन विभाग के रेंजर से 10 लाख रुपए वसूली के आरोप, इससे पहले भी..

1 min read
Spread the love

 

रायपुर । ASI विनोद वर्मा पर अवैध वसूली का केस दर्ज किया गया है। कवर्धा रेंज में पोस्टेड रेंजर स्तर के अधिकारी से 10 लाख रुपए वसूली के आरोप है।

बता दे कि विनोद वर्मा पर EOW में शिकायत मिलने का भय दिखाकर वसूली के आरोप लगे हैं। वर्तमान में आरोपी ASI रायपुर जिला बल में पोस्टेड हैं। विदित हो कि 6 से 8 महीने पहले ही ACB/EOW से विनोद वर्मा को हटाया जा चुका है।

विनोद पर पहले से ही कई केस दर्ज हैं। बलौदाबाजार जिले में पटवारी से पैसे वसूलने के साथ टिकरापारा थाना में अवैध वसूली का केस दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *