September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Raipur News | शादी का झांसा, वीडियो वायरल करने की धमकी, व्यापारी की शर्मनाक करतूत, विधवा महिला पहुंची थाने..

1 min read
Spread the love

 

रायपुर । राजधानी की एक विधवा को शादी का झांसा देकर व्यवसायी ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया था। उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसा वसूली करने लगा। पुलिस महिला की शिकायत पर व्यवसायी पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि गुढिय़ारी में 40 साल की महिला रहती है। उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। पिछले साल एक सामाजिक कार्यक्रम में बिलासपुर के गिरिश पांडेय से मुलाकात हुई। दोनों में बातचीत होने लगी। गिरिश की पत्नी की मौत हो चुकी है। गिरिश ने महिला को शादी का झांसा दिया।

महिला भी शादी के लिए तैयार हो गई। आरोपी ने झांसा देकर जबरदस्ती की और वीडियो बना लिया। फिर उसने महिला को ब्लैकमेलिंग करना शुरू कर दिया। वह वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने लगा। उसने महिला से पैसे की मांग शुरू कर दी।

फिर उसने शादी से भी इंकार कर दिया। तब महिला ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर गिरिश पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी गिरिश के खिलाफ पुणे में भी केस दर्ज है। क्योंकि उसकी पत्नी ने खुदकुशी कर ली थी। वह गिरिश से परेशान थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *