September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Raipur Rape | नाबालिग को अकेली पाकर दुष्कर्म, मारपीट की घटना को भी दिया अंजाम… पीड़िता की माँ

1 min read
Spread the love

 

रायपुर । छत्तीसगढ़ में लगातार बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। राजधानी रायपुर में नाबालिग को अकेली पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। वही, पीड़िता के साथ मारपीट भी की गई है।

मामले की जानकारी देते हुए उरला थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी ने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर 2 बजे की है। पीड़िता महज 15 साल की है, उसकी मां किसी काम से बाहर गई हुई थी। इस दौरान नाबालिग घर पर अकेली थी। उसके अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपी चंद्रशेखर चौधरी उसके घर पहुंच गया। उसके साथ गाली-गलौच व मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बलात्कार, मारपीट व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी मिली कि आरोपी मूलतः रांची का रहने वाला है व रायपुर में रोजी मजदूरी का काम करता है। पिछले 10 वर्षों से पीड़िता के घर पर ही रह रहा है। पीड़िता के माता-पिता अलग हो चुके हैं। आरोपी पीड़िता के ही गांव का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *