September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

BIG NEWS | एमएस धोनी की बेटी को RAPE की धमकी देने वाला आरोपी नाबालिग, पुलिस ला रही रांची, जानें पूरा मामला

1 min read
Spread the love

 

नई दिल्ली । आईपीएल 2020 में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों चेन्नई सुपर किंग्स को हार झेलनी पड़ी थी, इसमें कुछ फैंस ने एमएस धोनी और केदार जाधव को निशाने पर लेते हुए हार का जिम्मेदार ठहराया था। लेकिन मैच के बाद सबसे ज्यादा विवाद उस मैसेज को लेकर बढ़ा, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे थे। कुछ मैसेज के स्क्रीन शॉट्स वायरल हो रहे थे, जिसमे महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा को लेकर अभद्र भाषा का इस्तमाल किया था।

बता दें कि इस मैसेज में रेप की धमकी दी जा रही थी, इसके बाद लोगों ने ऐसे कमेंट पर रोष व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द सख्त कार्यवाही करने की मांग की थी। अब एमएस धोनी की बेटी को लेकर किए गए अभद्र मैसेज के आरोप में गुजरात से एक 16 वर्षीय लड़के की गिरफ्तारी हो गई है।

एमएस धोनी की बेटी जीवा को लेकर किए गए कमेंट का आरोपी नाबालिग

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की बेटी को लार्क किए गए अभद्र कमेंट के आरोप में गिरफ्तार लड़के की उम्र 16 साल बताई जा रही है, लड़का 12वीं कक्षा में पढ़ता है। मीडिया में आई खबर के बाद रांची पुलिस ने सोशल मीडिया एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी लड़के को गुजरात के एक गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है, और अब उसे रांची लाया जाएगा। आपको बता दें कि मामले के बाद एमएस धोनी के आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *