September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

DEATH BREAKING | कैबिनेट मंत्री ने दुनिया को कहा अलविदा, कुछ समय पहले CORONA से जीती थी जंग, चहिते नेता के जानें से पार्टी में शोक की लहर

1 min read
Spread the love

 

कटिहार । नीतीश सरकार में कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह का निधन हो गया हैं। दिल्ली के मेदांता अस्पताल में आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

बता दे कि मंत्री विनोद कुमार पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इससे पहले वो जून में कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद मंत्री विनोद कुमार ठीक हो गए थे लेकिन फिर उन्हें 16 अगस्त को ब्रेन स्ट्रोक हुआ, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के मेदांता में भर्ती कराया गया था, जहां पर विनोद कुमार का इलाज चल रहा था और कोमा में जाने के बाद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। मंत्री विनोद सिंह के निधन पर बिहार के कई नेताओं ने शोक जताया है।

बता दें कि मंत्री विनोद कुमार बिहार के कटिहार के रहने वाले थे और प्राणपुर विधानसभा से विधायक थे। इस बार बीजेपी ने उनके जगह उनकी पत्नी को टिकट दिया है। इसके साथ ही विनोद सिंह नीतीश सरकार में खनन मंत्री भी रह चुके हैं। विनोद सिंह 2010 से लगातार दो बार विधायक भी बने, जिसके बाद पार्टी ने 2017 में उन्हें मंत्री बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *