February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

छत्तीसगढ़ में आज 68 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि,एक्टिव मरीजों की संख्या 281 हुई

Spread the love

छत्तीसगढ़ में आज 68 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि,एक्टिव मरीजों की संख्या 281 हुई

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना दर्जनों कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रदेश में आज 68 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि आज 7 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आज मुंगेली- 27, राजनांदगांव- 12, बेमेतरा- 13, बिलासपुर- 2, रायगढ- 1, बालोद- 6, कांकेर- 4, जशपुर- 2, बलरामपुर- 1 और सूरजपुर में 1 मरीज की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 360 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 281 हो गई है।

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 57479 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 55539 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 360 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 1580 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 79 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 281 मरीजों का उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *