February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | गिरगोली के जंगलों मे जुआ खेलते 4 जुआरी हुए गिरफ्तार

Spread the love
नीरज उपाध्याय/केशकाल:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विगत दिनों छत्तीसगढ़ पुलिस को जुआ, सट्टा समेत अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में कोंडागांव जिले में भी ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर सभी थाना क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में रविवार की शाम केशकाल पुलिस की टीम ने कुएंमारी के जंगलों में जुआ खेलते 4 जुआरियों को धर दबोचा है। गिरफ्तार जुआरियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विनोद साहू ने बताया कि एसपी महोदय द्वारा दिए गए आदेश के परिपालन में एएसपी शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन व एसडीओपी भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में लगातार पतासाजी की जा रही थी। रविवार की शाम मुखबिर से मिली जुआ खेलने की सूचना के आधार कुएंमारी के जंगलों में पुलिस की टीम रवाना किया गया था। इस दौरान गिरगोली जंगल में 4 लोग जुआ खेलते रंगेहाथों पकड़े गए। तथा कुछ जुआरी जंगल का फायदा उठाकर भागने में भी सफल हो गए।
गिरफ्तार जुआरियों के कब्जे से ताश का 52 पत्ती व 33,150 रूपये नगद जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाया जाने से आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना केशकाल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी विनोद साहू, स.उ.नि हेमंत देवांगन, आर. लिलेश ध्रुव, शम्भु मण्डावी, बिरजू राम शोरी, नारद यदु, मनोहर निषाद, कमलेश शोरी, जोधन नेताम व सैनिक अन्ताराम का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *