सड़क दुर्घटना में रायपुर के युवा की मौत

Spread the love

रायपुर। रायपुर खरोरा मार्ग पर भारी वाहन की चपेट में आकर हलवाई लाईन रायपुर निवासी मो. सादिक रज़ा पिता हाजी रफीक रज़ा की मौके पर मौत हो गई। मृतक के पिता जामा मस्जिद रायपुर के मुअज्जन है।

माह भर पूर्व हुई थी शादी

मृतक की शादी माह भर पूर्व ही हुई थी। मो. सादिक अपनी दुपहिया से अपने ससुराल खरोरा जा रहा था। खरोरा के पास ही बुरी तरह भारी वाहन की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही परिजनों और परिचितों में गम का माहौल बन गया। हलवाई लाईन मस्जिद स्थित निवास में रात से लोगों की भीड़ लग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *