February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

सुभाषचंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर, मनाई गई जयंती

Spread the love

रायपुर। कांग्रेस भवन में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।

शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गिरीश दुबे ने कहा देश के प्रति नेताजी के योगदान और समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नेताजी भारत के युवाओं के आदर्श हैं। हमें हर दिन नेताजी सुभाषचंद्र बोस को याद करना चाहिए। देशभक्ति के जज्बे के साथ देश की एकता, अखण्डता और विकास के लिए काम करने की जरूरत है।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष गिरिश दुबे, सुमित दास, नवीन चंद्राकर, सुनीता शर्मा, अरुण जंघेल, प्रशांत ठेंगड़ी, मो. सिद्दीक, दिनेश ठाकुर, श्रीनिवास, मो. शब्बीर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *