February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

सांसद प्रवेश वर्मा दिल्ली भाजपा का दूसरा बड़ा चेहरा

Spread the love

दिल्ली। विधानसभा चुनाव में भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने अपने विवादित बयानों से फायर ब्रांड नेता के तौर पर स्थापित हो गए है। जिस तरह से प्रवेश वर्मा का अपना कद बढ़ा है दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की चिंता बढ़ गई है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की शुरुआत में भाजपा से मनोज तिवारी ही एक बड़ा चेहरा थे। गृहमंत्री अमित शाह ने शाहीन बाग को मुद्दा बनाया और प्रवेश वर्मा ने जमकर इस मुद्दे को जमकर भुनाया। शाहीन बाग पर आक्रामक तरीके से दूसरे दलों को घेरने वाले सांसद प्रवेश वर्मा दिल्ली से भाजपा का दूसरा बड़ा चेहरा बनकर उभर गए। लंबे समय बाद अगर भाजपा दिल्ली में जीतेगी, तो मुख्यमंत्री पद के लिए पश्चिम दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा भी प्रबल दावेदार हो सकते हैं।

प्रवेश वर्मा कोे विवादित बयानों के चलते भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर किया गया था। उसके बाद भी वो लगातार बयान देते रहे। चुनाव अयोग ने उनके प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया। फिर भी प्रवेश वर्मा दिल्ली चुनाव प्रचार से भाजपा में फायर ब्रांड नेता के तौर पर अपनी छवि बनाने में कामयाब रहे। भाजपा दिल्ली में केजरीवाल को शिकस्त देने में कामयाब रहती है या नहीं यह 11 फरवरी को पता चलेगा। लेकिन प्रवेश वर्मा अपने सियासी कद को नया तेवर और ऊंचाई देने में सफल रहे। प्रवेश वर्मा के विवादित भाषणों को इसी रणनीति का एक हिस्सा माना जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *