राजधानी में चली आज ट्रैफिक पुलिस की सघन जांच

आज राजधानी यातायात पुलिस द्वारा रायपुर शहर में 11 पॉइंट बना कर सघन जांच अभियान चलाया गया।
शंकरनगर चेक पॉइंट पर तैनात डी. एस. पी. संतोष ठाकुर ने thenewswave.com से बात करते हुए बताया कि एस. पी. साहब के निर्देशानुसार आज पूरे रायपुर शहर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।इससे पहले जागरूकता अभियान चलाया गया था जिसमे आम लोगो को हेलमेट के लाभ बताए गए थे।श्री ठाकुर ने बताया कि ट्रैफिक विभाग द्वारा शहर में 25 हजार हेलमेट मुफ्त में भी बांटा गया था।
आज हो रही जांच में पुलिस द्वारा बिना हेलमेट पहन कर वाहन चला रहे लोगो पर कड़ी कार्यवाही की गई।500 रु चालान काटा गया।कुछ पुलिसकर्मियों के वाहनों का भी चालान काटा गया।