मंत्री अनिला भेड़िया की माता नेकिन बाई नायक का निधन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की मंत्री अनिला भेंड़िया की माता नेकिन बाई नायक के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने ईश्वर से स्वर्गीय नेकिन बाई नायक के शोकसंतप्त परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
इससे पहले सोमवार की देर शाम कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव की माता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का भी निधन हो गया था। वह मेदांता अस्पताल में भर्ती थी। जिस वक्त सरगुजा राजमाता का निधन हुआ था, उस वक्त मुख्यमंत्री दिल्ली में ही थे और सूचना पर तुरंत अस्पताल पहुंचकर शोक संवेदना जतायी थी।