भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छ.ग. से चार को मिला स्थान

Spread the love

भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी जारी, छग से चार को मिला स्थान।

छग प्रभारी संतोष कोलकुंडा भी बने राष्ट्रीय महासचिव

आज भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें छग से चार पदाधिकारी बनाये गए है। भारतीय युवा कॉग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास जी के नेतृत्व में बनी इस कार्यकारिणी में दीपक मिश्रा (रायपुर) को राष्ट्रीय महासचिव, मिलिंद गौतम (रायपुर) और मो शाहिद (दुर्ग) को राष्ट्रीय सचिव और सुश्री कुलिशा मिश्रा (रायगढ़) को राष्ट्रीय सहसचिव बनाया गया।

साथ ही छग के प्रभारी श्री संतोष कोलकुंडा को भी पदोन्नत कर राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

छग प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री कोको पाढ़ी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया कि उन्होंने छग से 4 युवा साथियो को इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए चुना ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *